मध्य प्रदेश

Sagar: सोशल मीडिया पर चाकू दिखाकर दहशत फैलाने की कोशिश, आरोपी पकड़ा गया

Admindelhi1
31 Aug 2026 11:29 AM IST
Sagar: सोशल मीडिया पर चाकू दिखाकर दहशत फैलाने की कोशिश, आरोपी पकड़ा गया
x
चाकू के साथ फोटो पोस्ट कर मचाई सनसनी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हथियारों के साथ तस्वीरें व वीडियो पोस्ट कर आम जनता में भय का माहौल बनाने वाले 19 वर्षीय युवक को कैंट थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, साइबर व सोशल मीडिया सर्विलांस टीम लगातार आपत्तिजनक पोस्ट्स पर नजर रख रही थी। इसी दौरान टीम की नजर एक ऐसे प्रोफाइल पर पड़ी, जहां धारदार हथियारों का प्रदर्शन कर रौब जमाने और दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही थी। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान हर्ष राय (19) पुत्र सीताराम राय निवासी शिवाजी चौक, थाना कैंट (सागर) के रूप में हुई।

आरोपी की लोकेशन ट्रैक करने के बाद कैंट पुलिस की विशेष टीम ने कजलीवन मैदान के पास घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से अवैध लोहे का धारदार बटनदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Story