- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Sagar: पीजी कोर्सेस के...
Sagar: पीजी कोर्सेस के लिए डॉ. गौर यूनिवर्सिटी में दाखिला प्रक्रिया चालू, 5 जून तक आवेदन करें

सागर: डॉक्टर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 स्नातकोत्तर शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। समर्थ (Samarth) का पंजीयन पोर्टल खुल गया है। स्टूडेंट्स 5 जून तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रारंभ: जो इच्छुक आवेदक NTA-CUET-PG द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा में भाग लेकर अंक प्राप्त कर चुके हैं, केवल वही पंजीकरण के लिए योग्य हैं। प्रवेश की योग्यता, उम्र की सीमा और अन्य पात्रताओं की जांच के बाद ही संबंधित विषय में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। पोर्टल पर पंजीकरण शुल्क 200 रुपए है, जो कि नॉन रिफंडेबल है।
काउंसलिंग की तारीख वेबसाइट पर देखें: काउंसलिंग की तारीख वेबसाइट पर दिखाई देगी। जून 2025 में पहली ऑफलाइन काउंसलिंग विश्वविद्यालय परिसर में होगी। इसमें शारीरिक रूप से उपस्थित होना जरूरी है। काउंसलिंग की तारीख विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। किसी भी असुविधा या जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dhsgsu.edu.in पर जाएं।
जानकारी के लिए यहां भी कर सकते हैं संपर्क: इसके अलावा, आप प्रवेश प्रकोष्ठ के फोन नंबर 07582-297123 और ईमेल [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं। योग्य आवेदक समर्थ पोर्टल की वेबसाइट https://dhsgsucuet.samarth.edu.in/pg/ पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। प्रवेश पंजीकरण से पहले, विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dhsgsu.edu.in पर पीजी प्रवेश नियमावली 2025-26 का अवलोकन करना न भूलें।





