- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Sagar : कर्ज से परेशान...
मध्य प्रदेश
Sagar : कर्ज से परेशान एक दंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
Tara Tandi
5 Jun 2024 3:48 PM IST

x
Sagar सागर : सागर शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत ग्राम सिरोंजा में एक शिक्षक ने पत्नी के साथ अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।
जानकारी के अनुसार रामविशाल शुक्ला (45) मूल रूप से केसली के रहने वाले थे और शासकीय शिक्षक थे। वे अपनी पत्नी वंदना शुक्ला के साथ सिरोंजा स्थित एक मकान में रहते थे। मंगलवार शाम को आसपास के लोगों ने उनके शव फंदे पर लटके देख तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
बताया जा रहा है कि जिस घर में दंपती ने फंदा लगाया है, उसे कुछ दिन पहले उन्होंने बेच दिया था। कर्ज से परेशान होकर दोनों के आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
TagsSagar कर्जपरेशान दंपतिफांसी लगाकरआत्महत्या कर लीSagar Debt-ridden couple committed suicide by hanging themselves जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





