- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Sagar: नदी में डूबे 4...
x
Sagar सागर: जिले में रक्षाबंधन से पहले बुरी खबर सामने आई है, जिले के रिछावर गांव के पास से निकली बेबस नदी में नहाते समय चार दोस्त डूब गए जो देखते ही देखते लापता हो गए. दरअसल 5 दोस्त रिछावर घाट पर पिकनिक मनाने पहुंचे थे, जिनमें से 4 दोस्त नहाने के लिए पानी में उतर गए और तैरते-तैरते गहरे पानी में चले गए और डूब गए. चारों दोस्तों को डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन देखते ही देखते वे गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए.
घटना आज शुक्रवार शाम की है, घटना की सूचना मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही सानौधा थाना प्रभारी पुलिस टीम और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और तत्काल ही चारों युवकों की तलाशी शुरू की गई है. टीमें लगातार लापता युवाओं की तलाश में जुटी हुई है. लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं लग सकी है.
सागर एसडीआरएफ की टीम ने लापता युवकों की तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा हो जाने तक इन युवकों का कोई सुराग नहीं मिल सका है. सानौधा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि नदी में डूबे चार युवकों में तीन युवक खुशीपुरा और एक रिछावर गांव का रहने वाला है.
जिनके नाम सनी पिता रमेश अहिरवार, निवासी खुशीपुरा, मोतीनगर, राज पिता साहब अहिरवार, निवासी खुशीपुरा, मोतीनगर, सुमित फूलचंद अहिरवार, निवासी खुशीपुरा, मोतीनगर और निखिल पिता महेंद्र अहिरवार, निवासी रिछावर बताए गए हैं. स्थानीय लोगों ने कहा कि बेबस नदी के इस घाट पर पहले भी हादसे हो चुके हैं, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम अब तक नहीं किए गए हैं.
TagsSagar नदी डूबे 4 युवकरेस्क्यू ऑपरेशन जारी4 youths drowned in Sagar riverrescue operation continuesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





