मध्य प्रदेश

धार्मांतरण के मुद्दे पर बवाल: भीड़ ने स्कूल पर की थी पत्थरबाजी, 5 लोग गिरफ्तार

jantaserishta.com
7 Dec 2021 4:25 PM IST
धार्मांतरण के मुद्दे पर बवाल: भीड़ ने स्कूल पर की थी पत्थरबाजी, 5 लोग गिरफ्तार
x

विदिशा: मध्य प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को विदिशा जिले में एक मिशनरी स्कूल में कथित रूप से तोड़फोड़ करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. बजरंग दल से जुड़े लोगों का यह आरोप है कि स्कूल में आठ छात्रों का धर्मातरण किया गया था. सोमवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों स्थानीय लोगों के साथ राज्य की राजधानी भोपाल से लगभग 100 किलोमीटर दूर गंज बसोदा शहर के सेंट जोसेफ स्कूल में जबरन प्रवेश किया.

हिंसा के दौरान कई छात्र दे रहे थे एग्जाम
यह आरोप लगाते हुए कि 30 अक्टूबर को स्कूल के आठ हिंदू छात्रों को ईसाई धर्म में परिवर्तित कर दिया गया, भीड़ ने पथराव किया और जमकर हंगामा किया. हिंसा के दौरान, 12वीं कक्षा के कई छात्र स्कूल में अपनी परीक्षा दे रहे थे. हिंसा से छात्रों में दहशत की स्थिति पैदा हो गई, हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. इससे पहले राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने विदिशा के जिला कलेक्टर को नोटिस जारी कर आरोपों की जांच की मांग की थी.
धर्म परिवर्तन की गहन जांच की मांग
स्कूल के प्रबंधक ब्रदर एंटनी ने दावा किया है कि उन्हें सोमवार को स्थानीय मीडिया के माध्यम से हमले की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस और राज्य प्रशासन को सूचित किया. स्थानीय बजरंग दल इकाई के नेता नीलेश अग्रवाल ने कथित धर्म परिवर्तन की गहन जांच की मांग की. उन्होंने कहा, "अगर स्कूल की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई किया जाना चाहिए."
तोड़फोड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई
घटना के बाद इलाके के अन्य मिशनरी स्कूलों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. पुलिस ने कहा कि तोड़फोड़ के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story