मध्य प्रदेश

पर्यावरण पर एक साल में खर्च किए 157 करोड़ रुपए, संरक्षण में अंक मिले जीरो

Admin Delhi 1
6 Jun 2023 6:46 AM GMT
पर्यावरण पर एक साल में खर्च किए 157 करोड़ रुपए, संरक्षण में अंक मिले जीरो
x

भोपाल न्यूज़: राजधानी में प्राकृतिक संसाधन खूब हैं. लेकिन संरक्षण में लापरवाही भी भरपूर है. इसलिए शहर का पर्यावरण बिगड़ रहा है. जैव विविधता की ताजा रिपोर्ट इसे साबित करती है.

पर्यावरण, प्राकृतिक संशोधनों, जैव विविधता आदि से शहरवासियों से जुड़ाव, संरक्षण के लिए बने नियमों की पालना में शहर को जीरो अंक मिले हैं. जबकि, जैव विविधता संरक्षण के नाम पर अकेले नगर निगम ने 2022 के दौरान 157 करोड़ रुपए खर्च किए. इसमें प्लांटेशन के नाम पर 135 करोड़ रुपए खर्च किए है.

इन बिंदुओं पर मिले शून्य अंक:

● शैक्षणिक सेवाएं- 0

● पॉलिसी, रूल्स, रेगुलेशन, एक्शन प्लान- 0

● पब्लिक कंसल्टेशन- 0

यहां सिर्फ 1 या 2 अंक ही

● बाहरी प्रजातियां- 2 अंक

● क्लाइमेट रेगुलेशन- 1 अंक

● बायोडायवर्सिटी प्रोजेक्ट- 1 अंक

● संस्थागत इंटर एजेंसी कॉ-ऑपरेशन- 1 अंक

● पब्लिक अवेयरनेस इंवेंट- 1 अंक

ऐसे हुआ खर्च

18 करोड़ पार्क मैनेजमेंट पर

135 करोड़ प्लांटेशन पर

4.32 करोड़ भोजवेट लैंड संरक्षण पर

शहरी बायोडायवर्सिटी

411 वर्गकिमी का शहर

178 जलपादपों की श्रेणियां हैं

106 प्रजातियां हैं फ्लोरा की

298 प्रकार के पंक्षी प्रजातियां है

104 प्रकार की बटरफ्लाई प्रजातियां

43 सर्प प्रजातियां हैड्ड

शहर की प्राकृतिक संपदा को बचाने निगम की टीम लगातार काम कर रही है. इसबार भी हम शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पौधरोपण की तैयारी कर रहे हैं. केवीएस चौधरी, निगमायुक्त

नोट- ये राशि नगर निगम ने 2022 में खर्च की. राशि रुपए में

इनमें बेहतर स्थिति:

● शहर में प्राकृतिक क्षेत्रों की स्थिति- 3 अंक

● इकोलॉजीकल नेटवर्क की स्थिति- 4 अंक

● निर्मित क्षेत्र में प्राकृतिक बायोडायवर्सिटी पक्षी- 4 अंक

● संवहनी पौधे, पंक्षी, बटरफ्लाई-

● संरक्षिक प्राकृतिक क्षेत्र- 3 अंक

● पानी की क्षमतावृद्धि - 4 अंक

● रिक्रिएशनल एक्टिविटी- 4 अंक

● बजट आवंटन बायोडायवर्सिटी- 4 अंक

● संस्थागत क्षमता- 4 अंक

● संस्थागत पार्टनरशीप- 4 अंक

● स्कूल पाठ्यक्रम में बायोडायवर्सिटी- 4 अंक

शहर की प्राकृतिक संपदा क्षेत्रफल में

नदी, तालाब, वन पर्याप्त, लेकिन संरक्षण पर लापरवाही, प्लांटेशन पर ही 135 करोड़ खर्च

21.99 वर्गकिमी प्राकृतिक वनस्पति

9.25 वर्गकिमी झाडियां

14.44 वर्गकिमी कम सघन वनस्पतियां

10.13 वर्गकिमी दलदली क्षेत्र

6.37 वर्गकिमी खुला ग्रीन स्पेस है

6232.59 हेक्टेयर ट्री कवर है.

2097 हेक्टेेयरपार्क

Next Story