मध्य प्रदेश

दक्षिण भारत में मानसून के चलते जबलपुर से गुजरने वाली दो रेलगाड़ियों का मार्ग परिवर्तित

Shantanu Roy
27 July 2023 1:20 PM GMT
दक्षिण भारत में मानसून के चलते जबलपुर से गुजरने वाली दो रेलगाड़ियों का मार्ग परिवर्तित
x
जबलपुर। दक्षिण भारत में भारी वर्षा के कारण दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मण्डल में काजीपेट और हसनपर्ती रोड के मध्य ट्रैक पर जल भराव के कारण कुछ रेलगाड़ियों को निरस्त एवं मार्ग परिवर्तित किया गया है। जिसके चलते पमरे से गुजरने वाली दो रेलगाड़ियों को भी परिवर्तित मार्ग से चलाया गया है जो पमरे के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों से नहीं गुजरेगी। इन रेलगाड़ियों की विस्तृत जानकाई निम्नानुसार है।
सिकंदराबाद - दानापुर तथा रामेश्वरम - बनारस एक्सप्रेस जबलपुर नहीं आएगी :-
1) दिनाँक 27.07.2023 को अपने प्रारम्भिक स्टेशन सिकंदराबाद से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12791 सिकंदराबाद - दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन मार्ग परिवर्तित काजीपेट-विजयवाड़ा-दुव्वाडा-विजयनगरम-सम्बलपुर-बंडामुंडा-बरकाकाना-गया होते हुए गंतब्य को जाएगी। अर्थात पमरे के इटारसी, जबलपुर, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों से नहीं गुजरेगी। अतः विजयवाड़ा से बनारस के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।
2) दिनाँक 26.07.2023 को अपने प्रारम्भिक स्टेशन रामेश्वरम से प्रस्थान करने वाली ट्रेन रामेश्वरम की बजाय यह ट्रेन मंडपम से दिनाँक 27.07.2023 को प्रारम्भ होकर गाड़ी संख्या 22535 रामेश्वरम - बनारस एक्सप्रेस ट्रेन मार्ग परिवर्तित काजीपेट-विजयवाड़ा-दुव्वाडा-विजयनगरम-टिटलागढ़-सम्बलपुर-झारसुगड़ा-हटिया-मुरी-बरकाकाना-सासाराम जाएगी। अर्थात पमरे के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों से नहीं गुजरेगी। अतः विजयवाड़ा से बनारस के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। यात्रीगण कृपया रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।
Tagsएमपी न्यूज हिंदीमध्यप्रदेश न्यूजमध्यप्रदेश की खबरमध्यप्रदेश लेटेस्ट न्यूजमध्यप्रदेश क्राइममध्यप्रदेश न्यूज अपडेटमध्यप्रदेश हिंदी न्यूज टुडेमध्यप्रदेश हिंदीन्यूज हिंदीन्यूज मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश हिंदी खबरमध्यप्रदेश समाचार लाइवmp news hindimadhya pradesh newsmadhya pradesh ki khabarmadhya pradesh latest newsmadhya pradesh crimemadhya pradesh news updatemadhya pradesh hindi news todaymadhya pradesh hindinews hindinews madhya pradeshmadhya pradesh hindi newsmadhya pradesh news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story