मध्य प्रदेश

कुंवारे युवकों को ठगने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, जाने गैंग के कारनामे

jantaserishta.com
7 Aug 2021 8:17 AM IST
कुंवारे युवकों को ठगने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, जाने गैंग के कारनामे
x
इन लोगों ने कई लोगों को चूना लगाया लेकिन इस बार उनका दांव उल्टा पड़ गया.

मध्य प्रदेश के छतरपुर में पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया जो शादी के अगले ही दिन रुपये और गहने लेकर फरार हो जाती थी. इसके साथ ही एक युवक भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है जो खुद को इसका भाई बताता था.

बमीठा पुलिस के मुताबिक यह गिरोह कुंवारे युवकों से रुपये लेकर शादी इस लड़की से शादी करवाता था और फिर शादी के अगले दिन युवती रुपये और गहने लेकर भाग जाती थी. इन लोगों ने कई लोगों को चूना लगाया लेकिन इस बार उनका दांव उल्टा पड़ गया.
लुटेरी दुल्हन को शादी के बाद उसका नकली भाई लेने आया तो दूल्हे के परिवार ने दुल्हन को भेजने से मना कर दिया. विवाद बढ़ा तो नकली भाई पुलिस थाने पहुंच गया और शिकायत में कहा कि उसकी बहन के ससुराल वालों ने उसे बंधक बना लिया है और मायके नहीं जाने दे रहे हैं.
शिकायत के आधार पर पुलिस दूल्हे के घर गई और दुल्हन को छुड़ाकर थाने ले आई लेकिन जब पुलिस ने दोनों पक्ष के साथ पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया.
पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला शादी का झांसा देकर कई लोगों को चूना लगा चुकी है. उन्होंने बताया कि उनके निशाने पर ऐसे ग्रामीण युवा होते थे जिनकी शादी नहीं हो पा रही है. उन लोगों का गिरोह पैसे लेकर इसी महिला का नाम बदल-बदल कर शादी करवाता था और शादी के बाद महिला कैश और गहने लेकर मायके का बहाना बनाकर आ जाती थी.
फिलहाल पुलिस ने लुटेरी दुल्हन सहित उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और एक अन्य आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story