मध्य प्रदेश

सीहोर में लुटेरी दुल्हन : शादी के आठ दिन बाद गहने और डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार

Tara Tandi
24 May 2024 10:21 AM GMT
सीहोर में लुटेरी दुल्हन : शादी के  आठ दिन बाद गहने और डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार
x
सीहोर : सीहोर जिला मुख्यालय से करीब 13 किमी दूर स्थित अमलाहा गांव से एक लुटेरी दुल्हन विवाह के आठ दिन तक घर पर रही। इसके बाद गहने और डेढ़ लाख रुपये लेकर चंपत हो गई। दूल्हे के पास हाथ मलने के अलावा कुछ नहीं बचा। परेशान दूल्हे ने लुटेरी दुल्हन का शिकायती आवेदन पुलिस को दिया है।
जानकारी के अनुसार अमलाहा गांव के 31 वर्षीय दिव्यांग युवक राजेंद्र उपाध्याय ने अमलाहा पुलिस चौकी में शिकायती आवेदन दिया था। इसमें बताया कि वह 50 प्रतिशत दिव्यांग है, उसकी मुलाकात सीहोर जिले के योगेंद्र बघेल से हुई तो उन्होंने उसकी शादी 30 जनवरी 2023 को बैतूल के ग्राम दोलीधान की रवीना से तय कराया। दोनों ने लिवइन रिलेशनशिप में रहने का अनुबंध किया। इसके बाद पिछले दिनों उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी की। इसमें करीब एक लाख रुपये का खर्च आया। शादी के बाद हम घर आ गए। विवाह के बाद हंसी-खुशी दिन बीत रहे थे। इसी दौरान विवाह के आठ दिन बाद उसकी पत्नी रवीना डेढ़ लाख रुपये नकद और करीब 60 हजार रुपये के जेवरात लेकर भाग गई।
सीहोर के योगेंद्र ने कराई थी शादी
राजेंद्र उपाध्याय ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि लुटेरी दुल्हन रवीना से उसकी मुलाकात सीहोर के कुम्हार मोहल्ले में रहने वाले योगेंद्र बघेल से कराई थी। योगेंद्र ने ही रवीना से उसका संबंध कराया था। जब रवीना भाग गई तो उसने कई बार योगेंद्र को बताया, लेकिन वह अब दुल्हन को बुलाने की बात से मुकर गया।
कर्ज लेकर किया था विवाह, लाखों लेकर भाग गई दुल्हन
पीड़ित राजेंद्र उपाध्याय ने अमलाहा चौकी में आवेदन देकर यह भी बताया कि उसने कर्ज लेकर शादी की थी। शादी के बाद दुल्हन डेढ़ लाख रुपये और करीब 60 हजार रुपये के जेवरात लेकर भाग गई। राजेंद्र ने पुलिस से आरोपी रवीना को गिरफ्तार करने और उसके रुपये व जेवरात वापस दिलाने की गुहार लगाई।
Next Story