- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Rewa : दो युवको ने...
मध्य प्रदेश
Rewa : दो युवको ने छात्रा के साथ जंगल में की हैवानियत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Tara Tandi
23 Sept 2024 4:05 PM IST
x
Rewa रीवा: जिले के अतरैला थाना क्षेत्र में एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने युवती को जबरदस्ती जंगल की ओर गए और वहां उसके साथ हैवानियत की। पीड़िता का आरोप है कि दोनों युवक उसके पड़ोस वाले गांव के ही हैं। आरोपी उसका पीछा कर रहे थे और मौका मिलते ही उसे उठा ले गए। छात्रा की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने दोनों के युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार छात्रा ने शिकायत में बताया कि रविवार को वह फोन ठीक कराने के लिए बाजार गई हुई थी। वहां से लौटते समय शाम हो गई। पीड़िता ने बताया कि जब वो घर लौट रही थी तो पड़ोस के गांव के रहने वाले दो युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। मौका मिलते ही दोनों उसे जंगल में घसीट ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ बारी-बारी हैवानियत की।
किसी तरह वो घर पहुंची और घटना के बारे में परिजनों को बताया। इसके बाद परिजनों के साथ ने महिला थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए रीवा के कुशाभाऊ जिला चिकित्सालय भेजा। महिला थाना पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज कर दोनों युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज किया। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले में एडिशनल एसपी विवेक कुमार लाल ने बताया कुछ संदिग्ध युवको को हिरासत में लिया गया है। पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsRewa दो युवकोछात्रा जंगल हैवानियतमामले जांच जुटी पुलिसRewa: Two young men and a student brutality in junglepolice investigating the matterजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





