मध्य प्रदेश

Rewa: 4 अप्रैल से फिर पटरियों पर दौड़ेगी रीवा-इतवारी एक्सप्रेस

Admindelhi1
2 April 2025 11:18 AM IST
Rewa: 4 अप्रैल से फिर पटरियों पर दौड़ेगी रीवा-इतवारी एक्सप्रेस
x

रीवा: रेल प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मण्डल पर ब्रिजों के अनुरक्षण कार्य के चलते रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रीवा एक्सप्रेस की सेवाओं को पहले निरस्त करने का निर्णय लिया गया था।

अब निरस्त रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी (नागपुर)-रीवा एक्सप्रेस की सेवाएं आगामी 4 अप्रैल 2025 से बहाल रहेगी। यानि अपने नियमित समय-सारणी के अनुसार गंतव्य तक चलती रहेंगी।

गाड़ी संख्या 11756 रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस दिनांक 4 अप्रैल 2025 से बहाल कर दिया गया है।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11755 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रीवा एक्सप्रेस दिनांक 5 अप्रैल 2025 से बहाल कर दिया गया है।

Next Story