मध्य प्रदेश

Rewa: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कृषि कार्यों का लिया अवलोकन

Admindelhi1
31 March 2026 12:26 PM IST
Rewa: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कृषि कार्यों का लिया अवलोकन
x

भोपाल: मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सोमवार को रीवा के हरिहरपुर स्थित खेत में प्राकृतिक खेती द्वारा उगाये जा रहे साग-सब्जी और गेहूं की फसल का अवलोकन किया।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने निरीक्षण के दौरान जैविक इनपुट, मिट्टी की उर्वरता, जल संरक्षण एवं रासायनिक मुक्त खेती की प्रक्रियाओं का जायजा लिया।

शुक्ल ने महामृत्युंजय मंदिर में की पूजा: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सोमवार को रीवा शहर में किला स्थित महामृत्युंजय मंदिर पहुंचकर भगवान शंकर के दर्शन किये और पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों के कल्याण की कामना की।

Next Story