- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Rewa: दो पक्षों में...
मध्य प्रदेश
Rewa: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, विवाद में चली कुल्हाड़ी 5 लोग घायल
Tara Tandi
23 Jan 2025 4:53 PM IST

x
Rewa रीवा: जिले में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, विवाद में चली कुल्हाड़ी, एक ही परिवार के 5 लोग घायल रीवा के सेमरिया में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. इस घटना में भाई-बहन समेत साकेत परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना बीती रात बुधवार की है. जब सेमरिया वार्ड क्रमांक 5 में साकेत परिवार का एक सदस्य बाइक से कहीं जा रहा था. सड़क पर नाली निर्माण सामग्री पड़ी थी, जो बाइक के गुजरने पर इधर-उधर हो गई. इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ. पीड़ित जगदीश साकेत ने बताया कि विवाद बढ़ने पर गांव के ही भैया शुक्ला और उसके भाई ने गाली-गलौज शुरू कर दी.
उसने गाली-गलौज करने से रोका तो उस पर कुल्हाड़ी, रॉड और डंडों से हमला कर दिया. साकेत परिवार के अन्य लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन उन पर भी हमला कर दिया गया। इस घटना में परिवार के पांच लोग घायल हो गए.
घायलों का संजय गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि भैया शुक्ला और उसके भाई ने उन्हें भड़का कर हमला किया. शुक्ला परिवार ने साकेत परिवार पर उन्हें उकसाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है. घटना के बाद साकेत परिवार बुधवार रएसपी ऑफिस पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई. दिनदहाड़े हुई इस घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो अब वायरल हो रहा है.
TagsRewa दो पक्षों खूनी संघर्षविवाद चली कुल्हाड़ी5 लोग घायलRewa: Bloody clash between two sidesaxe used in dispute5 people injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





