मध्य प्रदेश

Rewa: विधानसभा समिति कृषि प्रगति पर आज रखेगी चर्चा

Admindelhi1
22 Aug 2025 1:26 PM IST
Rewa: विधानसभा समिति कृषि प्रगति पर आज रखेगी चर्चा
x

रीवा: मध्य प्रदेश विधानसभा की कृषि विकास समिति आज (शुक्वार को) रीवा जिले का दो दिवसीय दौरा पर आ रही है। कृषि विकास समिति 22 अगस्त को कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में दोपहर 2 बजे से आयोजित बैठक में जिले में कृषि तथा उससे जुड़े विभागों की योजनाओं की समीक्षा करेगी।

विधानसभा की इस समिति के सभापति विधायक दिलीप सिंह परिहार और सदस्य 10 अन्य विधायक शामिल शामिल रहेंगे। रीवा जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Next Story