- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Rewa: झाड़-फूंक के...
मध्य प्रदेश
Rewa: झाड़-फूंक के बहाने महिला से कथित दुष्कर्म, तांत्रिक पर मामला दर्ज
Tara Tandi
15 May 2025 7:04 PM IST

x
Reva रीवा : जिले के सगरा थाना अंतर्गत लौआ लक्ष्मणपुर में एक 51 वर्षीय वृद्ध तांत्रिक ने झाड़ फूंक करने के बहाने कमरे के अंदर बुलाया और महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. घटना के वक्त पति भी पत्नी के साथ तांत्रिक के पास गया था. तांत्रिक ने कुछ खास प्रक्रिया करने के बहाने से महिला को कमरे के अंदर बुलाया और पति को बाहर बैठने के लिए कहा.
पत्नी कमरे के बाहर निकली और पति को पूरी घटना की जानकारी दी.पति पत्नी को लेकर पहुंचा थाने.
घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने बताया कि दिनांक 13 मई 2025 को सगरा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा बताया गया कि झाड़ फूंक की प्रक्रिया के बहाने पत्नी को अंदर बुलाया और दुष्कर्म किया.
पति बाहर पत्नी का इंतजार कर रहा था। बाहर आने के बाद पत्नी ने दुष्कर्म की घटना की जानकारी दी जिसके बाद पति-पत्नी दोनों सगरा थाने आकर शिकायत दर्ज करवाई है दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और तत्काल जाकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आज जेल भेज दिया गया है.
TagsRewa झाड़-फूंकबहाने महिलाकथित दुष्कर्मतांत्रिक मामला दर्जRewa exorcismwoman on pretextalleged rapetantrik case registeredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





