- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Rewa: सड़क पर सो रहे...
मध्य प्रदेश
Rewa: सड़क पर सो रहे व्यक्ति को कार ने कुचला, जांच में जुटी पुलिस
Tara Tandi
15 Feb 2025 4:19 PM IST

x
Rewa रीवा : एमपी के रीवा शहर में बीच सड़क पर हुई हिट एंड रन घटना ने सभी को चौंका दिया है. इस हादसे में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क के बीच लेटे एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को कुचल दिया. यह दर्दनाक घटना शहर के अमहिया थाना क्षेत्र स्थित अमहिया की है, जहां बीती रात हुई दुर्घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
अमहिया पुलिस के मुताबिक
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान लालमणि तिवारी के रूप में हुई है, जो मानसिक रूप से असंतुलित बताया जा रहा है. घटना के बाद अमहिया पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत बेहद ही नाजुक बनी हुआ है.
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि व्यक्ति खुद सड़क के बीच में लेटा हुआ था. कई वाहन उसके पास से गुजरते हुए दिखे, लेकिन अंततः एक तेज रफ्तार कार उसे कुचलते हुए निकल गई. पुलिस प्रथम दृष्टया मान रही है कि घायल व्यक्ति शराब के नशे में था.
थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि घटना की जांच जारी है और पुलिस ने हिट एंड रन का मामला दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज के सहारे उस वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है जिसने व्यक्ति को कुचला. आसपास के लोगों के अनुसार, लालमणि तिवारी घटना के समय मानसिक रूप से असंतुलित और नशे की हालत में था.
पुलिस ने वाहन की तलाश तेज कर दी है और सीसीटीवी फुटेज को भी साक्ष्य के रूप में जांच में शामिल किया जा रहा है. मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए जांच प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जा रही है.
TagsRewa सड़क सो रहे व्यक्तिकार कुचलाजांच जुटी पुलिसRewa: A person sleeping on the road was crushed by a carpolice started investigationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





