- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रिटायर्ड IAS ससुर ने...
मध्य प्रदेश
रिटायर्ड IAS ससुर ने बहु से की घिनौनी हरकत, पुलिस ने दर्ज की शिकायत
Shantanu Roy
8 May 2022 10:19 PM IST

x
बड़ी खबर
मध्यप्रद्रेश। मध्य प्रदेश में एक महिला ने पति और रिटायर्ड IAS ससुर पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला ने रिटायर्ड आईएएस ससुर पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इस मामले में सतना में केस दर्ज कर आरोपी की जांच की जा रही है। वहीं, ससुराल पक्ष की तरफ से फैमिली कोर्ट में केस चल रहा है।
पीडिता का कहना है कि 24 नवंबर 2021 को रिटायर्ड आईएएस ने उनके बेटे से भोपाल के सयाजी होटल में शादी कराई। शादी के बाद पता चला कि उनका लड़का शारीरिक रूप से अक्षम है। यह बात ससुराल पक्ष ने छिपाई। पीडिता का आरोप है कि उसके विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। और उसके चरित्र पर सवाल उठाए गए। पीडिता ने यह भी आरोप लगाया कि उससे 7 लाख रुपए और फॉर्च्युनर गाड़ी की मांग की गई।
इस मामले में ससुराल पक्ष ने महिला के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनकी तरफ से भी फैमिली कोर्ट में केस चलाया गया है। जिस पर अगली सुनवाई 11 मई को होना है वहीं, सतना एसपी धर्मवीर सिंह का कहना है कि महिला की तरफ से शिकायत मिली थी। दूसरे पक्ष ने भी अपनी शिकायत दी है। पारिवारिक विवाद का मामला है। दोनों ही पक्षों की काउंसलिंग कराई जा रही है।
Next Story





