- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रिटायर्ड हवलदार ने खुद...
मध्य प्रदेश
रिटायर्ड हवलदार ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
Shantanu Roy
28 May 2022 4:19 PM IST

x
बड़ी खबर
ग्वालियर। मुरार इलाके में सेना से रिटायर्ड हवलदार ने खुद की पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनते ही परिजन कमरे में पहुंचे और रिटायर्ड हवलदार को लहूलुहान देखा। उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना शनिवार तड़के की है। खबर लिखे जाने तक पुलिस पड़ताल में जुटी थी।
मुरार थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि मुरार स्थित नई बस्ती का रहने वाला मनोज यादव रात को खाना खाकर परिवार के साथ सोया था। वह सेना से रिटायर्ड था। वह रात 3.30 बजे घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पहुंच गया। यहां उसने अपनी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। उसने कनपटी पर पिस्टल लगाकर खुद को गोली मारी, जिससे गोली आर-पार हो गई। गोली चलने की खबर मिलते ही पुलिस पहुंची। पिस्टल बरामद हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। आत्महत्या की वजह जानने के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है।
मानसिक रूप से बीमार रहा मृतक, चल रहा था इलाजः मृतक मानसिक रूप से बीमार था। उसका इलाज भी चल रहा था। बात बात पर गुस्सा होना, चिड़चिड़ा जाना और तीन-तीन दिन तक वह सोता नहीं था। आशंका है डिप्रेशन के चलते उसने आत्महत्या की है। विशप की मौत की निष्पक्ष जांच के लिए लगाई याचिकाः बिशप थेन्नाट की मौत की निष्पक्ष जांच के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। यह याचिका उनकी बहन क्लारम्मा कुरुविला ने दायर की है।
अधिवक्ता सुरेश अग्रवाल ने बताया कि विषप का 2018 पौहरी के पास दुर्घटना मौत हो गई थी। उनका बिना मेडिकल जांच करे दफना दिया गया। कोर्ट के आदेश पर 2018 में फिर से बाडी को उखाड़ा गया। पोस्टमार्टम कराया। उनके शरीर पर चोटें थी। दुर्घटनाग्रस्त गाडी में चार लोग सवार थे। तीन लोगों के ऊपर कोई चोट नहीं थी। थेन्नाट की हत्या की गई है। यदि ये जिंदा रहते तो दूसरे विशप नहीं बन पाते। इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। फिलहाल यह याचिका हाई कोर्ट में सुनवाई में नहीं आई है।
Next Story





