- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Reethi: पेट दर्द से...
मध्य प्रदेश
Reethi: पेट दर्द से तंग युवक ने निगला जहर, अस्पताल में भर्ती
Tara Tandi
17 April 2025 3:17 PM IST

x
Reethi रीठी: मध्यप्रदेश रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुपिया गांव से एक 19 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन करने का मामला सामने आया है घटना में बताया गया है की, युवक ने पेट दर्द से परेशान होकर ज़हरीले पदार्थ का सेवन कर लिया युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज स्थानीय सरकारी अस्पताल में जारी है.
कुपिया गांव की है जहाँ गुरुवार 17 अप्रैल दोपहर करीब 12 बजे एक 19 वर्षीय युवक ने पेट में लगातार हो रहे दर्द से परेशान होकर ज़हरीला पदार्थ खा लिया, परिजनों के अनुसार युवक लंबे समय से पेट दर्द की समस्या से जूझ रहा था. ज़हर खाने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में नज़दीकी सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद युवक का इलाज शुरू कर दिया है, हालांकि उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.
वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है, फिलहाल युवक का इलाज जारी है और पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है, ज़हरीला पदार्थ सेवन की इस घटना ने गांव में सनसनी फैला दी है.
TagsReethi पेट दर्दतंग युवकनिगला जहरअस्पताल भर्तीReethi stomach acheharassed young manswallowed poisonadmitted in hospitalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





