मध्य प्रदेश

2 पक्षों में बलवा, मोबाइल को लेकर भड़की हिंसा में 2 लोगों की मौत

jantaserishta.com
2 July 2021 12:32 PM IST
2 पक्षों में बलवा, मोबाइल को लेकर भड़की हिंसा में 2 लोगों की मौत
x
चाकुओं से एक-दूसरे पर हमला बोल दिया.

मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 पक्षों में एक मोबाइल को लेकर भड़की हिंसा में 2 लोगों की मौत हो गई है. एक मोबाइल फोन के सिलसिले में 17 हजार रुपयों को लेकर दो पक्षों में 2 महीने से कुछ विवाद चल रहा था. पालदा इलाके के हनुमान मंदिर के सामने दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद चाकुओं से एक-दूसरे पर हमला बोल दिया.

अचानक हुए हमले में अमित और मयंक नाम के दो शख्स गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई. झड़प में 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं. वारदात के बारे में जैसे ही जानकारी मिली, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, और घायलों को तत्काल इलाज के लिए भेजा गया. देर रात में ही पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है.
यह पूरा मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पालदा इलाके में हनुमान मंदिर के पास का है. पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है. बेहद छोटी सी बात को लेकर इस डबल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैली है. मामला गुरुवार रात का है.
दरअसल संजय ओर उसके भाई अजय का मोंटी और उसके भाई अंकित से मोबाइल फोन के 17 हजार रुपये की लेनदेन को लेकर 2 महीने से विवाद चल रहा था. दोनों पक्षों का देर रात हनुमान मंदिर के पास अमना-सामना हुआ, जिसके बाद यह घटना हुई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story