मध्य प्रदेश

महिला के साथ दुष्कर्म, फिर प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा, आरोपी गिरफ्तार

HARRY
14 Aug 2022 2:45 PM GMT
महिला के साथ दुष्कर्म, फिर प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा, आरोपी गिरफ्तार
x

सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां एक शख्स पर महिला के साथ दुष्कर्म और फिर उनके प्राइवेट पा्ट में डंडा डालने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि जब महिला ने आरोपी का विरोध किया तब उसने इस भयानक कृत्य को अंजाम दिया है। घटना में महिला बुरी तरह से घायल हो गई हैं, जिनका इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है।

इलाके के थाना प्रभारी ने मीडिया को जानकारी दी है कि 12-13 की रात महिला अपने घर में सो रही थी। तब ही इस युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ पहले गलत काम किया और फिर उनके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। महिला ने इसके बाद अपने पति और अन्य परिजनों के साथ मिलकर थाने में केस दर्ज करवाया।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि महिला की उम्र 35 साल है और युवक की उम्र 30 साल है। युवक महिला से एकतरफा प्यार करता था। यह भी कहा जा रहा है कि युवक ने कुछ दिनों पहले महिला पर शारीरीक संबंध बनाने का दबाव बनाया था। लेकिन महिला ने इससे इनकार कर दिया था। इसके बाद उनके साथ यह हैवानियत की गई है।
यह भी जानकारी सामने आ रही है कि आरोपी युवक, महिला का पड़ोसी है। महिला ने जब घटना के वक्त उसका विरोध किया था तब उसने डंडे से उनपर हमला भी किया था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 के तहत मामला दर्ज किया है।महिला के साथ दुष्कर्म, फिर प्राइवेट पा्ट में डाला डंडा, आरोपी गिरफ्तार
Next Story