मध्य प्रदेश

घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित फरार

Admin Delhi 1
28 July 2023 5:41 PM IST
घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित फरार
x

राजगढ़: कालीपीठ थाना क्षेत्र के ग्राम लतेड़िया में रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने गांव के युवक पर घर में घुसकर गलत काम करने व किसी से कहने की बात पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। थाना प्रभारी रजनीश सिरोठिया के अनुसार ग्राम लतेड़िया निवासी 25 वर्षीय महिला ने बताया कि बीती रात गांव का बीरम (30) पुत्र छोटेलाल घर में जबरन घुस गया और गलत काम किया।

किसी से कहने की बात पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 376, 376(2)एन, 450, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

Next Story