मध्य प्रदेश

4 वर्षीय मासूम के साथ रेप, मामा ही निकला आरोपी

Shantanu Roy
29 Jun 2022 12:22 PM GMT
4 वर्षीय मासूम के साथ रेप, मामा ही निकला आरोपी
x
बड़ी खबर

रीवा। जिले में एक महिला और 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। सूत्रों की मानें तो पहली घटना शाहपुर थाना क्षेत्र की है। यहां झोलाछाप चिकित्सक ने इलाज के बहाने महिला को नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म किया है। वहीं दूसरा मामला सेमरिया थाना अंतर्गत का है।

महिला थाना पुलिस के अनुसार ननिहाल आई मासूम को रिश्ते के मामा ने आम खिलाने के बहाने घर ले जाकर हैवानियत की है। दोनों ही मामलों ने संबंधित थाना पुलिस ने रेप और पॉस्कों सहित अन्य धाराओं का प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बंधक बनाकर दुष्कर्म, विरोध करने पर पीटा
25 जून को आरोपी झोलाछाप डॉ. जोजो उर्फ भानु प्रताप सिंह निवासी डोढ़ो थाना जवा हाल मुकाम देवरा थाना शाहपुर महिला को इलाज के बहाने बुलाया। फिर महिला को अपने क्लीनिक के अंदर ले गया। जहां नशे की दवा खिला दी। महिला ने विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज कर मारपीट की।
साथ ही धमकियां देते हुए मोबाइल तोड़ दिया। नशा चढ़ते ही आरोपी कमरे में लाकर बलात्कार किया। फिर काफी देर तक बंधक बनाए रखा। बाद में धमकाते हुए घर भेज दिया। तीन दिन बाद पीड़िता शाहपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। तब कहीं जाकर आरोपी को पकड़ा गया।
50 वर्षीय प्रौढ़ ने किया भांजी से दुष्कर्म
मिली जानकारी के मुताबिक सेमरिया थाना क्षेत्र में ननिहाल आई 4 वर्षीय मासूम के साथ रिश्ते के मामा ने दुष्कर्म किया है। दावा है कि मासूम आम के लिए रो रही थी। तभी पड़ोस का 50 वर्षीय प्रौढ़ मामा पहुंचा। उसने बच्ची को आम खिलाने के बहाने घर से गोद में उठाकर बाहर लाया।
20 मिनट बीत जाने के बाद जब आरोपी घर नहीं पहुंचा तो परिजन बच्ची को खोजने लगे। रोती बच्ची को देख परिजनों के होश उड़ गए। सेमरिया पुलिस ने महिला थाना प्रभारी को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता का अस्पताल में इलाज कराते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
Next Story