- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Mauganj में दुष्कर्म...
मध्य प्रदेश
Mauganj में दुष्कर्म पीड़िता ने दिया मृत शिशु को जन्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Tara Tandi
30 April 2025 7:12 PM IST

x
Mauganj मऊगंज: मऊगंज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी, जो दुष्कर्म की शिकार हुई थी, ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात सिविल अस्पताल मऊगंज में नवजात बच्चे को जन्म दिया। लेकिन जन्म के कुछ ही घंटों बाद नवजात की मौत हो गई। किशोरी का अस्पताल में इलाज चल रहा है, और इस जघन्य अपराध के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, मऊगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली इस किशोरी के साथ फिरोज खान उर्फ जानू पुत्र आशिक खान, निवासी पन्नी पथरिहा, ने शादी का झांसा देकर पिछले एक वर्ष दुष्कर्म किया। इस दरिंदगी के परिणामस्वरूप किशोरी गर्भवती हो गई। दो दिन पहले किशोरी के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय महिला आयोग की तीन सदस्यीय टीम 3 से 5 मई करेगी भोपाल का दौरा, लव जिहाद मामले में करेगी जांच
मंगलवार रात अचानक किशोरी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिसके बाद उसे तुरंत मऊगंज सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोरी का गर्भ साढ़े आठ महीने का था। अस्पताल में किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन नवजात की हालत नाजुक होने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। 30 अप्रैल की सुबह 8 बजे डॉक्टरों ने नवजात की मृत्यु की पुष्टि की।
ये भी पढ़ें- पांचवीं पीड़िता ने दर्ज कराया मामला, कॉलेज के पास संचालित रेस्टोरेंट से फंडिंग का शक
पुलिस ने आरोपी फिरोज खान के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और पीड़िता को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। इस घटना ने समाज में महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
TagsMauganj दुष्कर्म पीड़ितादिया मृत शिशु जन्मपुलिस आरोपी गिरफ्तारMauganj rape victim gave birth to a dead babypolice arrested the accusedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





