- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शादी का झांसा देकर...
मध्य प्रदेश
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मामले में मसाला कारोबारी गिरफ्तार
Shantanu Roy
28 May 2022 4:06 PM IST

x
बड़ी खबर
भोपाल। हनुमानगंज थाना पुलिस ने एक विवाहित महिला की शिकायत पर मसाले का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। शादीशुदा आरोपित के बच्चे भी हैं। वह शादी करने का भरोसा देकर महिला का पिछले सात साल से शरीरिक शोषण कर रहा था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
हनुमानगंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय महिला शाहजहांनाबाद इलाके की एक मल्टी में अपने पति व बच्चों के साथ रहती है। सात साल पहले इसी मल्टी में लखन रघुवंशी नाम का युवक अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। बाद में वह हनुमानगंज थानाक्षेत्र के शांति नगर इलाके में रहने के लिए आ गया था। मल्टी में आसपास ही रहने के कारण महिला की लखन से पहचान हो गई थी।
महिला का पति उसके साथ मारपीट करता था, इसी बात का फायदा उठाते हुए लखन ने महिला से सहानुभूति बढ़ाते हुए नजदीकी संबंध बना लिए। महिला जब उस पर भरोसा करने लगी तो लखन ने उसे शादी करने का झांसा दे दिया। लखन ने महिला से बोला था कि वह उसके साथ शादी करेगा और उसके बच्चों की देखभाल भी करेगा।
कुछ दिन बाद लखन ने अपना घर बदल दिया और परिवार के साथ शांति नगर में आकर रहने लगा। महिला ने शिकायत में पुलिस को बताया कि मई 2015 में एक दिन जब लखन की पत्नी से मिलने के लिए शांतिनगर पहुंची। उस समय लखन घर में अकेला था, सूनेपन का फायदा उठाते हुए लखन ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। ज्यादती करने के बाद उसने कहा कि वह महिला से कुछ दिनों बाद ही शादी कर लेगा। इस तरह से झांसा देकर वह महिला का शारीरिक शोषण करने लगा।
महिला जब भी शादी करने की बात कहती तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता था। पिछले दिनों महिला ने जब शादी के लिए जोर डाला तो लखन ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित इब्राहिमगज इलाके में मसाले की दुकान लगाता है।
Next Story





