मध्य प्रदेश

शादी का झांसा देकर महिला से रेप

Shantanu Roy
30 July 2022 2:02 PM GMT
शादी का झांसा देकर महिला से रेप
x
बड़ी खबर

ग्वालियर। शहर के जनक गंज थाना क्षेत्र में स्थित राजा गैस गोदाम के पास रहने वाले एक युवक ने पास में रहने वाली महिला कि पति से अनबन होने के बाद उसे शादी करने का झांसा दिया और दुष्कर्म किया। महिला ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव डाला। इसी बीच पुलिस ने दिल्ली से मेला को बरामद कर लिया है पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है ।जानकारी के अनुसार जनक गंज थाना क्षेत्र के राजा गैस गोदाम के पास रहने वाली 24 साल की महिला कि अपने पति से अनबन हो रही थी।

इसी बीच घर के सामने रहने बाला दीपक गोस्वामी 26 जून को उसके घर आया और कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है महिला उसकी बातों में आ गई और युवक उसे दिल्ली ले गया वहां महिला के साथ दुष्कर्म किया महिला ने जब शादी का दबाव बनाया तो युवक ने अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए महिला पर दबाव डाला। इसी बीच महिला की गुमशुदगी दर्ज करा दी गई पुलिस महिला की तलाश करते हुए दिल्ली पहुंची और उसे दिल्ली से बरामद कर लिया ।लेकिन आरोपी भाग निकला पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Next Story