मध्य प्रदेश

नर्सिंग की पढ़ाई करने वाली छात्रा से रेप, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
22 May 2022 4:16 PM IST
नर्सिंग की पढ़ाई करने वाली छात्रा से रेप, जांच में जुटी पुलिस
x

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित विजय नगर क्षेत्र में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ मकान मालिक के बेटे ने रेप किया, इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है, वहीं पूरा मामला पुलिस को संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

पुलिस के अनुसार किराए के मकान में रह रही नर्सिंग छात्रा की मकान मालिक के बेटे आयुष से दोस्ती हो गई, इसके बाद दोनों मिलने जुलने लगे, यहां तक कि आयुष ने छात्रा को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया और घूमने के बहाने तिलवारा स्थित रिसोर्ट ले गया, जहां पर शादी करने का कहकर छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बना लिए.
इसके बाद कई बार छात्रा को रिसोर्ट में लेकर शारीरिक संबंध बनाता रहा, छात्रा ने शादी करने के लिए कहा तो इंकार कर दिया, जिसपर छात्रा ने तिलवारा थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, पुलिस ने छात्रा की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आयुष को हिरासत में ले लिया, वहीं मामले में छात्रा के कथन कुछ विरोधाभासी रहे, जिसके चलते पुलिस को यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिसपर पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
Next Story