- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- टीकमगढ़ में नाबालिग...
मध्य प्रदेश
टीकमगढ़ में नाबालिग को नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म, थाने में मामला दर्ज
Tara Tandi
18 May 2024 6:50 PM IST

x
टीकमगढ़ : टीकमगढ़ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने एक दिन पहले नशे की गोली का सेवन कराकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित लड़की और उसके परिजनों की शिकायत पर शुक्रवार रात कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी सद्दी खान के खिलाफ धारा-376 सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि शुक्रवार रात पीड़ित लड़की के परिजन उसे लेकर थाने आए। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले मोहल्ले के सद्दी खान ने लड़की को बहला फुसलाकर नशीले पदार्थ का सेवन कराया और उसके बाद दुराचार की घटना को अंजाम दिया। घटना की एक दिन बाद लड़की ने परिजनों को इस बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी सद्दी खान के खिलाफ धारा-376 सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर और रिश्तेदारों के घर दबिश दी गई, लेकिन फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है। कोतवाली टीआई ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tagsटीकमगढ़ नाबालिगनशीली दवा खिलाकर दुष्कर्मथाने मामला दर्जTikamgarh minorraped by giving intoxicantscase registered in police stationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





