मध्य प्रदेश

घर से भाग कर की थी शादी जबरन, तलाक करवाना चाहते थे लड़की का परिवार, अब जानिये पूरा मामला

Teja
4 Nov 2021 5:30 PM GMT
घर से भाग कर की थी शादी जबरन, तलाक करवाना चाहते थे लड़की का परिवार, अब जानिये पूरा मामला
x

demo फोटो 

कोर्ट में खड़ी होकर कह दे फांसी चढ़ने को तैयार हूं तो मरने को तैयार हूं

जनता से रिस्ता वेबडेसक | मैं कृपाल को 8 साल से जानती हूं। उसने दोस्ती के बाद प्यार का झांसा दिया मेरे साथ गलत काम किया। फोटो वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और लाखों रुपए किस्तों में ले लिए। घर से भागने को मजबूर किया और गाजियाबाद में जबरन शादी की। डेढ़ महीने पहले तक संबंध बनाता रहा। मुझे उस लड़के से बचा लो... यह गुहार लगाता एक वीडियो 20 साल की लड़की ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। वह उसी लड़के से बचाने की गुहार लगा रही है, जिससे दो महीने पहले उसने ब्याह रचाया था। मायके में रह रही पत्नी को पाने के लिए एसपी तक से गुहार लगाने वाले पति ने वीडियो को देखकर एक ही शब्द कहा- यदि वह यह सब कोर्ट में खड़ी होकर आमने-सामने कह दे तो मैं फांसी चढ़ने को तैयार हूं।

ऐसा है पूरा घटनाक्रम

जानकारी अनुसार बदरवास थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 साल की युवती और अमरोद अशोकनगर का रहने वाला 23 साल का कृपाल परिहार एक-दूसरे को करीब 8 साल से जानते हैं। दोनों की दोस्ती प्यार में बदली तो दो महीने पहले वे घर से भागे और गाजियाबाद में जाकर शादी रचा ली। दो महीने तक दोनों पति-पत्नी जैसे साथ रहे। लड़के ने तो वहीं एक मॉल में जॉब भी शुरू कर दी। 28 अक्टूबर को लड़की के परिवार वाले पुलिस के साथ गाजियाबाद पहुंचे और वहां से वहां से पकड़कर ले आए।

लड़की ने लड़के के साथ मर्जी से जाना बताया, तो दो दिन तक थाने में रखने के बाद लड़के को पुलिस ने छोड़ दिया। तीन दिन पहले लड़के ने एसपी राजेश सिंह चंदेल से गुहार लगाई कि उसे उसकी पत्नी दिलाओ। अब, गुरुवार को लड़की का एक वीडियो सामने आया, जिसमें लव स्टोरी में नया ट्विस्ट आ गया है। लड़की पति पर तमाम आरोप लगाते हुए उससे बचाने की गुहार लगा रही है।

लड़की ने वीडियो में यह कहा...

पति कृपाल ने एसपी से गुहार लगाई कि पत्नी को परिवारवाले जबरन अपने पास बंधक बनाकर रखे हुए हैं। वह उसके साथ किसी भी घटना को अंजाम दे सकते हैं। यह बात सार्वजनिक हुई तो गुरुवार को लड़की का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में लड़की बोल रही है कि कृपाल को वह 8 साल से जानती है। दोस्ती के बाद प्यार का झांसा दिया और अपनी बुआ के कमरे पर ले गया। यहां उसने जबरन संबंध बनाए, इसके वीडियो और फोटो भी खींच लिए। इसके बाद ब्लैकमेल कर इसने किस्तों में एक से दो लाख रुपए ले लिए। कुछ महीने पहले उसने घर से भागने का कहा, मेरे मना करने पर उसने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

लड़की ने आगे कहा - उसने अपने फुफा के पुलिस में होने का भी रौब दिखाया, इस पर मैं डर गई और उसके साथ जाने को तैयार हो गई। उसके कहने पर मैं एक लाख रुपए नकद और मां के गहने लेकर उसके साथ गाजियाबाद चली गई। वहां कृपाल ने जबरन शादी की और वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके बाद वह डेढ़ महीने तक जबरन संबंध बनाता रहा। इस दौरान इसके बुआ-फुफा, दोस्त और परिवार के फोन आते रहे। सभी उसकी बात मानने के लिए धमकाते थे।

कहते थे उसकी बात नहीं मानी तो तेरे परिवार को खत्म करने के साथ तुझे बदनाम कर देंगे। अचानक मेरे परिवार वाले एक दिन गाजियाबाद पहुंचे, इसके बाद मैंने पति से बचाने की गुहार लगाई तो वे हम दोनों को साथ ले आए। यहां कृपाल ने थाने में उसके खिलाफ बयान देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी डर से मैंने गलत बयान दिए। मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कृपाल से बचाने की गुहार लगाती हूं। साथ ही मेरे सारे वीडियो और फोटो भी डिलीट करवाया जाए।

कोर्ट में खड़ी होकर कह दे फांसी चढ़ने को तैयार हूं तो मरने को तैयार हूं

लड़की का वीडियो सामने आने के बाद कृपाल का कहना है कि वह वीडियो उसने भी देखा है। लड़की के घरवाले उसे मारपीट कर उससे जबरन लिखा हुआ बयान पढ़वा रहे हैं। बकौल कृपाल अगर यही बात वह कोर्ट में आमने-सामने खड़े होकर कह दे तो मैं फांसी चढ़ने तक तैयार हूं। कृपाल के अनुसार वह अपनी पत्नी को पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेगा।

Next Story