मध्य प्रदेश

रामेश्वर शर्मा: प्रदेश का पहला विधानसभा क्षेत्र

HARRY
8 Jun 2023 12:59 PM GMT
रामेश्वर शर्मा:  प्रदेश का पहला विधानसभा क्षेत्र
x
जहां सिक्स लेन रोड बन रहा

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भोपाल की हुजूर विधानसभा के सीट से 2013 से लगातार दो बार विधायक रामेश्वर शर्मा चुने जा रहे हैं। अपनी विधानसभा में सक्रिय रामेश्वर शर्मा हिंदुत्व के एजेंडे को लेकर आगे रहते हैं। शर्मा ने कहा कि हुजूर विधानसभा क्षेत्र प्रदेश का पहला ऐसा निर्वाचन क्षेत्र है, जहां सिक्स लेन रोड बन रही है। आइये उनकी उपलब्ध्यिों व विफलताओं पर उनसे बातचीत को संक्षेप में समझते हैं-

रामेश्वर शर्माः कोई एक कारण तो मैं नहीं बताऊंगा। क्योंकि मेरे विधानसभा क्षेत्र में अनेक कारण हैं। अनेक कारणों के चलते हमने सभी कारणों का समाधान किया है। जैसे कोलार और देहात क्षेत्र में पेयजल की समस्या थी। हमने कोलार में घर-घर पानी पहुंचा दिया। सीवर समस्या का समाधान कर दिया। देहात में भी पेयजल की समस्या का समाधान कर दिया। कोलार में हम स्टेडियम बना रहे हैं। कोलार में हमने एसडीएम कार्यालय बना दिया। कोलार में हमने एमपीईबी का कार्यालय बना दिया। यहां हम सभी सुविधाओं को मुहैया करा रहे हैं। पूरे देहात में टू लेन और रोड कनेक्टिविटी कर दी गई है। स्कूल, कॉलेज, अस्पताल हम सब का निर्माण कर रहे हैं। गांव या शहर सभी जगह विकास के कार्य किए जा रहे हैं। बैरागढ़ में भी शहीद हेमू कॉलोनी स्टेडियम का उन्नयन किया है। पूरे बैरागढ़ की आंतरिक सड़कें बना रहे हैं। अभी हम अमृत-2 के तहत पूरे बैरागढ़ और हुजूर विधानसभा में लगभग 300 से 350 करोड़ रुपये में पानी और सीवेज समस्या का सामाधान करने की योजना बना रहे हैं। कुल मिलाकर हमने जनता से जो वादे किए हैं, वो वादे पूरा करना हमारी नैतिक जवाबदारी है। गार्डन से लेकर खेल मैदान, खेल मैदान से लेकर अस्पताल, अस्पताल से लेकर उद्योग में यह सारा हुजूर विधानसभा में है। यहां पर हम फ्लाईओवर बना रहे हैं, एलिवेटेड कॉरिडोर बना रहे हैं। जनता का आशीर्वाद सदैव मिलता है और मिलता रहेगा।

Next Story