- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Rajgarh: ट्रेन की चपेट...
x
राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में रुठियाई- मक्सी ट्रेन रुट पर गुरुवार की रात शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में ग्राम खानपुरा के समीप रेल की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार बीती रात ग्राम खानपुरा के समीप रेल पटरी पर 25 वर्षीय बंटी पुत्र गोकुल भिलाला निवासी कीलखेड़ा ब्यावरा गंभीर अवस्था में मिला, जिसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
परिजनों का कहना है कि युवक सुबह ब्यावरा जाने का बोलकर घर से निकला था, तलाशने पर वह ग्राम खानपुरा के समीप रेल पटरी पर गंभीर हालत में मिला, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। बताया गया है कि युवक शराब पीने का आदी था।
Tagsराजगढ़ट्रेनचपेटयुवकमौतRajgarhtrainyouthdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





