मध्य प्रदेश

Rajgarh: कांग्रेस नेता के बयान पर महिलाओं का गुस्सा

Admindelhi1
22 Aug 2025 8:38 PM IST
Rajgarh: कांग्रेस नेता के बयान पर महिलाओं का गुस्सा
x

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में भाजपा महिला मोर्चा ने लाड़ली बहनों के साथ शुक्रवार को कांग्रेस जिला कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया । यह प्रदर्शन हाल ही में जिला कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यभार के अवसर पर कांग्रेस नेता द्वारा दिए गए लाड़ली बहनों को बोरे में भरने के बयान के विरोध में किया गया। विवादित बयान के विरोध में महिलाओं ने हाथ में तख्तियां लेकर कांग्रेस हाय-हाय के नारे लगाए साथ ही कार्यालय के बाहर हाथ में बोरा दिखाते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो हमें भरो बोरों में। महिलाओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता का यह बयान सीधे प्रदेश की लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित हो रही बहनों का अपमान है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बहनों को सम्मान दे रही है वहीं कांग्रेस नेता उनका मजाक उड़ाते हुए अपमान कर रहे है। महिलाओं के प्रति कांग्रेस के इस प्रकार के विचारों की जितनी निंदा की जाए वह कम है।महिला मोर्चा ने इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि आने वाले समय में प्रदेश की लाड़ली बहना इस अपमान का बदला जरुर लेंगी। प्रर्दशनकारी महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर कांग्रेस पार्टी ने इस बयान को लेकर सार्वजनिक रुप से माफी नही मांगी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रियवृतसिंह खींची के स्वागत कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य जसवंत गुर्जर ने कहा था कि लाड़ली बहने सबको बोरियों में भर देंगे, जिसका वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता दुबे, महामंत्री नीलम सक्सेना, भाजपा जिला मंत्री अनीता वर्मा, उपाध्यक्ष कंचन सोनी, अमिता मंडलोई, सुनीता व्यास, अंजुम खान, सबा खान, लांडकुंअर केलवा, सुनीता विश्वकर्मा, अर्चना आचार्य सहित बड़ी तादाद में अन्य महिलाएं शामिल रही।

Next Story