- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Rajgarh: कुएं में...
मध्य प्रदेश
Rajgarh: कुएं में डूबने से गई महिला की जान, परिवार में मातम
Admindelhi1
29 July 2025 7:47 PM IST

x
राजगढ़: मलावर थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ी नवीन में रहने वाली 40 वर्षीय महिला की मंगलवार सुबह कुएं में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम बरखेड़ी नवीन निवासी अमेरीबाई (40)पत्नी अमृतलाल लोधा की गांव के कुएं में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहंुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि महिला मानसिक रुप से बीमार थी, जिसका इलाज के साथ झाड़-फूंक भी चल रही थी। परिजनों का कहना है कि सुबह वह शौंच जाने का बोलकर घर से निकली थी, बापिस नही लौटने पर तलाश किया तो गांव के कुएं के समीप उसकी चप्पल देखी गई साथ ही कुएं में उसका तैरता हुआ शव मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
Tagsराजगढ़कुएंडूबनेमहिलाजानपरिवारमातमRajgarhwelldrowningwomanlifefamilymourningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





