मध्य प्रदेश

Rajgarh: नशे के सौदागर तीन युवक राजगढ़ में गिरफ्तार

Admindelhi1
19 Aug 2025 2:52 PM IST
Rajgarh: नशे के सौदागर तीन युवक राजगढ़ में गिरफ्तार
x

राजगढ़: कुरावर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तलेन रोड स्थित पुलिया के समीप से घेराबंदी कर औरा कार सवार तीन युवकों को पकड़ा और उनके कब्जे से 40 हजार रुपए कीमती चार ग्राम स्मैक जब्त की। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।

थाना प्रभारी संगीता शर्मा ने मंगलवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर बीते रोज तलेन रोड़ स्थित पुलिया के समीप से घेराबंदी कर औरा कार क्रमांक एमपी 04 वाईवी 4043 को पकड़ा और मौके से रवि (21)पुत्र बलवीरसिंह, गौरव (20) पुत्र बृजमोहन जानोरिया, आयुष (20)पुत्र बलरामसिंह जाट निवासी भोपाल को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 8 लाख रुपए कीमती औरा कार और 40 हजार रुपए कीमती की चार ग्राम स्मैक जब्त की है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की। बताया गया है कि आरोपितों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण पंजीबद्व है। पुलिस के द्वारा मामले में आरोपितों से अवैध मादक पदार्थ की उपलब्धता के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Next Story