- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- राजगढ़ः घर में घुसकर...
मध्य प्रदेश
राजगढ़ः घर में घुसकर किशोरी के साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ का मामला सामने आया, आरोपी की तलाश जारी
Admin Delhi 1
16 March 2022 12:42 PM IST

x
लेटेस्ट न्यूज़: खिलचीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नैस में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने गांव के ही युवक पर रात में घर में घुसकर बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को मौके से फरार आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
थानाप्रभारी मुकेश गौड़ के अनुसार ग्राम नैस निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि बीती रात गांव का अरविंद पुत्र मोहन शर्मा जबरन घर में घुस गया और बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़खानी की। चिल्लाने पर आरोपित मौके से भाग गया, इससे पहले भी वह रास्ते में पीछा व घूर कर देखता था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 354, 354(घ), 457, 7/8 पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
Next Story





