- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Rajgarh: विवाहिता से...
मध्य प्रदेश
Rajgarh: विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस
Admindelhi1
28 July 2025 8:01 PM IST

x
राजगढ़: कालीपीठ थाना क्षेत्र के ग्राम सेमलाबे में रहने वाली 20 वर्षीय महिला ने गांव के दो युवकों पर बहला-फुसलाकर ले जाने और खेत पर बनी टापरी में बंधक बनाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को मौके से फरार आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम सेमलाबे निवासी 20 वर्षीय महिला ने बताया कि बीते रोज मायके ग्राम कोयला जा रही थी तभी रास्ते में गांव का देवसिंह पुत्र लक्ष्मण तंवर और नानू उर्फ देवसिंह पुत्र कृष्णपाल तंवर मिले,जो उसे बहला-फुसलाकर खेत पर बनी टापरी में ले गए, जहां बंधक बनाकर उसके साथ जबरन गलत काम किया। पुलिस ने मौके से फरार आरोपितों के खिलाफ धारा 64, 87,127(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।
Tagsराजगढ़विवाहितादुष्कर्मआरोपपुलिसदर्जकेसक्राइम न्यूज़Rajgarhmarried womanrapeallegationpoliceregisteredcasecrime newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





