मध्य प्रदेश

Rajgarh: कुपोषित बच्चों की भर्ती के निर्देश, कलेक्टर ने दिए तत्काल कार्रवाई के आदेश

Admindelhi1
26 Feb 2026 2:35 AM IST
Rajgarh: कुपोषित बच्चों की भर्ती के निर्देश, कलेक्टर ने दिए तत्काल कार्रवाई के आदेश
x

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बुधवार को कलेक्टर डाॅ.गिरीशकुमार मिश्रा नेें स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक में में एनआरसी संचालन, बेड आक्यूपेंसी, गंभीर व मध्यम तीव्र कुपोषित बच्चों की भर्ती तथा माताओं को देय मजदूरी प्रतिपूर्ति की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में कलेक्टर डाॅ.मिश्रा ने स्वयं सुपरवाइजर से प्रश्न किया कि गंभीर तीव्र कुपोषित एवं मध्यम तीव्र कुपोषित श्रेणी के चिन्हित बच्चों को तत्काल एनआरसी में भर्ती क्यों नही किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे सभी बच्चों की तत्काल भर्ती सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने एनआरसी नरसिंहगढ़ के खराब प्रदर्शन पर नाराजगी व्यक्त की साथ ही सुधार करने के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय में पदस्थ मंजू सिसोदिया, रचना मेवाड़े द्वारा एनआरसी में भर्ती बच्चों का नियमित फाॅलोअप नही किए जाने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। खुजनेर, ब्यावरा एवं राजगढ़ के सीडीपीओ के खराब प्रदर्शन पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए साथ ही सबसे कम प्रदर्शन करने वाली सुपरवाइजर की वेतनवृद्वि को रोकने के लिए कहा गया।

बैठक में कलेक्टर डाॅ.मिश्रा ने कहा कि विभागीय कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी, सभी अधिकारी शतप्रतिशत लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करें। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग श्यामबाबू खरे सहित समस्त एनआरसी सीडीपीओ, सुपरवाइजर मौजूद रहे।

Next Story