मध्य प्रदेश

Rajgarh: पीलूखेड़ी में ओसवाल फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप

Admindelhi1
16 March 2026 1:56 AM IST
Rajgarh: पीलूखेड़ी में ओसवाल फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप
x

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ के कुरावर थाना क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र पीलूखेड़ी स्थित ओसवाल फैक्ट्री के डेनिम यूनिट में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। बढ़ती आग की लपटों को देख फैक्ट्री के स्टाफ ने स्वयं के संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया साथ ही सूचना पर पहुंचे दमकल वाहन ने लगभग आधा घंटा की मशक्कत के बाद आग पर काबू किया।

आगजनी से कितने का नुकसान हुआ, इसका आंकलन किया जा रहा है। वहीं देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र में स्थित परमसिटी काॅलोनी रहने वाले एएसआई के घर में गैस चूल्हे से भबकी आग सिलेंडर तक पहुंच गई। जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र पीलूखेड़ी में स्थित ओसवाल फैक्ट्री के डेनिम यूनिट में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। बढ़ती आग की लपटों को देखकर फैक्ट्री के स्टाफ ने स्वयं के संसाधनों से आग बुझान का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू किया गया। बताया गया है कि आगजनी में फैक्ट्री के डेनिम यूनिट में लगी मशीन सहित अन्य सामान का नुकसान हुआ है। आग से कितना नुकसान हुआ, इसका आंकलन किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में जांच शुरु की।वहीं परमसिटी काॅलोनी में जितेन्द्र जाटव के मकान में किराए से रहने वाले नरसिंहगढ़ पदस्थ एएसआई आनंदकुमार के रसोईघर में गैस चूल्हे से भबकी आग सिलंडर तक पहुंच गई। आग से रसोईघर के आसपास रखे कपड़े और दरवाजा जल गया। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, जिन्होंने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रित किया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग को पुरी तरह बुझाया और गैस सिलेंडर को सुरक्षित रुप से बाहर निकाला। बताया गया है कि घटना के दौरान एएसआई आनंदकुमार गैस पर दूध गर्म कर रहे थे।

Next Story