मध्य प्रदेश

Rajgarh: विक्रमोत्सव में उमड़ा उत्साह, कार्यक्रम सफल

Admindelhi1
19 March 2026 6:07 PM IST
Rajgarh: विक्रमोत्सव में उमड़ा उत्साह, कार्यक्रम सफल
x
"भव्य आयोजन के साथ विक्रमोत्सव का समापन"

राजगढ़: विक्रमोत्सव 2026 के अंतर्गत नव संवत्सर विक्रम संवत 2083 पर सृष्टि आरंभ दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला मुख्यालय राजगढ़ स्थित परायण चाैक में भव्य समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नारायणसिंह पंवार (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात कलेक्टर डाॅ. गिरीशकुमार मिश्रा ने नव संवत्सर एवं विक्रम संवत पर विस्तृत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में प्रस्तुति दल द्वारा ब्रम्ह ध्वज का वंदन किया गया साथ अतिथियों द्वारा ब्रम्ह ध्वज वंदन कर पुस्तकों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय के कलाकारों ने महाराजा विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित आकर्षक नाट्य प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित नागरिकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राज्यमंत्री पंवार ने भारतीय संस्कृति, परंपरा और विक्रम संवत की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी नागरिकों को नव संवत्सर की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक सम्मिलित हुए। इनमें प्रमुख रुप से पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, प्रतापसिंह मंडलोई, हरिचरण तिवारी, बापूसिंह तंवर, सांसद प्रतिनिधि मनोज हाड़ा, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद साहू, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिध फूलसिंह तंवर मौजूद रहे। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार रखते हुए नव संवत्सर की मंगलकामनाएं व्यक्त की।

Next Story