मध्य प्रदेश

Rajgarh: बाइक पर सवार दो युवकों से 7 लाख का नशा बरामद

Admindelhi1
16 Feb 2026 10:26 AM IST
Rajgarh: बाइक पर सवार दो युवकों से 7 लाख का नशा बरामद
x

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में बोड़ा थाना पुलिस ने शनिवार की रात ग्राम गुलखेड़ी जोड़ पर लगाए गए वाहन चैकिंग पाइंट से बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा और उनके कब्जे से 60 ग्राम स्मैक जब्त की, जिसकी कीमत 7 लाख 20 हजार रुपए बताई गई है।

थाना प्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने रविवार को बताया कि बीती रात ग्राम गुलखेडी जोड़ पर वाहन चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पचोर तरफ से आते दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर बाइक क्रमांक आरजे 17 एचएस 8191 पर सवार सुनील (21) पुत्र वंशीलाल वैरवा निवासी अकलेरा जिला झालावाड़ और संतोष (36) पुत्र हजारीलाल सांसी निवासी गुलखेड़ी को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से सात लाख 20 हजार रुपए कीमती 60 ग्राम स्मैक, 80 हजार रुपए कीमती बाइक जब्त की। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।

Next Story