- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Rajgarh: हाइवे पर नशे...
Rajgarh: हाइवे पर नशे की तस्करी नाकाम, तस्कर गिरफ्तार

राजगढ़; सारंगपुर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हाइवे स्थित अकोदिया ब्रिज के समीप से घेराबंदी कर बाइक सवार युवक को पकड़ा और उसके कब्जे से चार किलोग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत साठ हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की। थानाप्रभारी आकांक्षा हाड़ा ने रविवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर बीती रात हाइवे स्थित अकोदिया ब्रिज के समीप से घेराबंदी कर बाइक सवार अजबसिंह (42)पुत्र महाराजसिंह सांसी निवासी कड़ियासांसी थाना बोड़ा को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपित के कब्जे से साठ हजार रुपए कीमती 4 किलोग्राम गांजा व तीस हजार की एक बाइक जब्त की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी आकांक्षा हाड़ा, एसआई मनोहरसिंह, प्रआर.नवीन राजपूत, कमल गुर्जर, श्याम शर्मा, राजकुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।





