मध्य प्रदेश

Rajgarh: आंगनबाड़ी कर्मियों का प्रतिनिधिमंडल सक्रिय

Admindelhi1
26 Feb 2026 2:39 AM IST
Rajgarh: आंगनबाड़ी कर्मियों का प्रतिनिधिमंडल सक्रिय
x
"सरकार से समाधान की अपील"

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं को नियमित करने की मांग को लेकर चार संगठनों ने संयुक्त रुप से बुधवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान आंगनबाड़ी संघ के साथ कृषि उपज मंडी तुलावटी संघ, मप्र.विद्युत कर्मचारी संघ, मप्र.राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ज्ञापन में प्रदेशभर में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को नियमित कर्मचारी का दर्जा देने, शासकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा पांच हजार रुपए मासिक पंेंशन निर्धारित करने की मांग प्रमुख रुप से रखी गई है। सात सूत्रीय मांगों के माध्यम से संगठनों ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है।

ज्ञापन में उल्लेखित है कि नियमों के मामले में नियमित कर्मचारियों जैसी जवाबदेही तय की जाती है, लेकिन सुविधा और सामाजिक सुरक्षा के मामले में स्कीम वर्कर बताकर लाभों से वंचित रखा जाता है। संगठनों ने सरकार से मांग की है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर ठोस नीति बनाई जाए, उन्हें नियमित किया जाए तथा पेंशन सहित सभी आवश्यक शासकीय सुविधाएं सुनिश्चित की जाए। पर्यवेक्षक के पद पर बिना परीक्षा के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को योग्यता और अनुभव के आधार पर पदोन्नत किया जाए। सरकार उन्हें अन्य किसी भी कार्य में न लगाए न ही किसी अन्य कार्य के चलते कोई भी कार्यवाही की जाए। मानदेह का मासिक भुगतान माह की पांच तारीख तक करने के आदेश दिए जाए। किसी अन्य विभाग में नियुक्ति निकलने पर कार्यकर्ता व सहायिका को अनुभव के आधार पर अंक दिए जाए साथ ही आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को सेवानिवृति के बाद कम से कम पांच हजार रुपए पेंशन के रुप में जीवनयापन के लिए दिए जाए। सेवाकाल में मृत्यु होेने पर परिवार को सांत्वना राशि के रुप में कम से कम पांच लाख रुपए दिए जाए। इस मौके पर बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका सहित संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Next Story