मध्य प्रदेश

Rajgarh: अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत से मचा कोहराम

Admindelhi1
18 May 2026 2:50 PM IST
Rajgarh: अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत से मचा कोहराम
x
"सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, जांच जारी"

राजगढ़: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार पहली घटना बीती रात पड़ियाजागीर में हुई, जहां 25 वर्षीय रामस्वरूप पुत्र मांगीलाल तंवर निवासी गोलाखेड़ा अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंट और रेत भरकर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रामस्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे 108 एम्बुलेंस वाहन से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

दूसरी घटना माचलपुर थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के सामने हुई। भेरूलाल पुत्र रामचंद्र माली (50) निवासी कोटड़ी बाइक से माचलपुर की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार बाइक अचानक सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भेरूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल माचलपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस दोनों मामलों में मर्ग कायम कर विस्तृत जांच कर रही है।

Next Story