मध्य प्रदेश

राजगढ़ः जामा मस्जिद के समीप किशारी से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी हुआ फरार

Admin Delhi 1
22 March 2022 8:18 AM GMT
राजगढ़ः जामा मस्जिद के समीप किशारी से छेड़छाड़  का मामला, आरोपी हुआ फरार
x

राजगढ़ क्राइम न्यूज़: कुरावर थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद के समीप रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने वहीं के युवक पर पिछले छह माह से रास्ते में पीछा कर अश्लील टिप्पणी करने और बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़ तथा किसी से कहने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मंगलवार को आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की है। थानाप्रभारी आर.एस.सक्तावत के अनुसार जामा मस्जिद के समीप रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि भोपाल रोड़ थाना कुरावर निवासी अफसर पुत्र मौहम्मद अली पिछले छह माह से रास्ते में पीछा कर अश्लील टिप्पणी कर परेशान कर रहा है।

वहीं बीती शाम उसने बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वह मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 354(क), 354(घ), 506, 509, 7/8, 11/12 पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Next Story