मध्य प्रदेश

Rajgarh: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार

Admindelhi1
6 Feb 2026 5:17 PM IST
Rajgarh: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार
x

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में कालीपीठ थाना पुलिस ने गुरुवार की रात मुखबिर की सूचना पर महज कुछ ही घंटों में नाबालिग किशोरी के साथ घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म करने वाले आरोपित को हिरासत में लिया है।

एसआई अरुण जाट ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की शाम 16 वर्षीय किशोरी ने शिकायत दर्ज कराई कि बुधवार की रात घर में अकेली थी तभी गांव का रामदयाल तंवर जबरन घर में घुस गया, जिसने जान से मारने की धमकी देते हुए गलत काम किया और चिल्लाने पर वह मौके से भाग गया। बताया गया है कि घटना के दौरान नाबालिग घर में अकेली थी, जिसके परिजन होड़ा माता मंदिर पर गोठ में शामिल होने गए थे। पुलिस ने मौके से फरार आरोपित के खिलाफ धारा 64, 64 (1), 332(बी), 351(3) बीएनएस, 3/4 पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महज कुछ ही घंटों में आरोपित रामदयाल को हिरासत में लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपित को अदालत में पेश किया, जहां जेल भेजा गया।

Next Story