मध्य प्रदेश

Rajgarh: करेंसी बदलने के नाम पर 5 लाख की ठगी, महिला समेत तीन आरोपी पकड़े

Admindelhi1
4 Sept 2026 8:39 AM IST
Rajgarh: करेंसी बदलने के नाम पर 5 लाख की ठगी, महिला समेत तीन आरोपी पकड़े
x
करेंसी एक्सचेंज के बहाने लाखों की ठगी, महिला समेत 3 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर थाना पुलिस ने करेंसी एक्सचेंज के नाम पर 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में एक महिला सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से ठगी की रकम में से 2 लाख 40 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं।

एसडीओपी अरविंदसिंह ने गुरुवार को बताया कि 25 अगस्त को सारंगपुर निवासी अली असकर को आरोपितों ने विदेशी मुद्रा बदलने के नाम पर झांसा दिया था। इसके बाद उसे पचोर मंडी बुलाकर 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। फरियादी की शिकायत पर पचोर थाने में अज्ञात के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान टीम ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिनमें दुखवा (30)पुत्र बदुवा रविदास निवासी कटिहार, बिहार, रोबिन अब्दुल (36)पुत्र अब्दुल रफ निवासी मलकागंज, दिल्ली और फहिमा(34) पत्नी मिराज शेख निवासी अली गांव, बदरपुर, दिल्ली शामिल हैं। पूछताछ में आरोपितों ने पचोर मंडी में करेंसी एक्सचेंज के नाम पर ठगी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 2.40 लाख रुपए बरामद किए हैं। पुलिस टीम द्वारा शेष रकम की बरामदगी के साथ ही वारदात से जुड़े अन्य मामलों और आरोपितों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Next Story