मध्य प्रदेश

Rajgar: मारपीट में हस्तक्षेप करना पड़ा भारी, दोस्त पर हुआ जानलेवा हमला

Admindelhi1
6 Jun 2025 5:16 PM IST
Rajgar: मारपीट में हस्तक्षेप करना पड़ा भारी, दोस्त पर हुआ जानलेवा हमला
x
चाकू से जानलेवा हमला

राजगढ़: मलावर थाना क्षेत्र के ग्राम बारवां में गुरुवार दोपहर पुराने विवाद को लेकर दो भाईयों ने युवक के साथ गालियां देते हुए मारपीट की, बीचबचाव करने पहुंचे दोस्त पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया, जिससे दाएं हाथ की भुजा में गंभीर जख्म हो गया। पुलिस ने आरोपित भाईयों के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस के अनुसार ग्राम मोर्चाखेड़ी हाल बारवां निवासी विनोद (25) पुत्र गंगाराम दांगी ने बताया कि ग्राम बारवां में आयोजित महायज्ञ के भंडारा कार्यक्रम में बाइक से दोस्त संदीप के साथ शामिल होने गया था।

इसी दौरान शिवमंदिर पर खड़ी बाइक उठाने पहुंचा तो सोनू पुत्र कैलाश दांगी निवासी बारवां और उसका भाई नवीन दांगी पुराने विवाद को लेकर गालियां देने लगे, विरोध करने पर उन्होंने लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे अंदरुनी चोटें लगी। बीचबचाव करने आए दोस्त संदीप पुत्र विष्णू दांगी निवासी मोर्चाखेड़ी पर नवीन ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके दाएं हाथ में गंभीर जख्म हो गया पुलिस ने आरोपित भाईयों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3), 109 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Next Story