मध्य प्रदेश

इंदौर से पकड़ाई राजस्थान की लुटेरी दुल्हन, 7 लाख रुपये लेकर हुई थी फरार

Kunti Dhruw
15 Nov 2021 6:30 PM GMT
इंदौर से पकड़ाई राजस्थान की लुटेरी दुल्हन, 7 लाख रुपये लेकर हुई थी फरार
x
लुटेरी दुल्हनों का नेटवर्क अब कई राज्यों में फैल चुका है।

इंदौर। लुटेरी दुल्हनों का नेटवर्क अब कई राज्यों में फैल चुका है। अपराध को अंजाम देने के बाद वे दूसरे राज्यों में भाग जाती हैं और पुलिस के लिए उन्हें पकड़ना सिरदर्द हो जाता है। मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने ऐसी ही एक लुटेरी दुल्हन को पकड़ा है जिसने राजस्थान के इंदौर में एक युवक को अपने जाल में फंसा कर शादी की और लाखों रुपये का चूना लगाकर भाग गई। इंदौर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसके साथी को पकड़कर उडयपुर पुलिस को सौंप दिया है।

लुटेरी दुल्हन का यह ममला उदयपुर के खेराना थाना क्षेत्र का है। सुमन नाम की युवती ने खेराना के एक युवक को अपने जाल में फंसाया और उससे शादी कर ली। शादी के लिए उसने नकली जाति और आधार कार्ड बनवाया। कुछ दिन साथ रहने के बाद उसने पति से सात लाख रुपये मांगे। पति ने कहीं से इंतजाम कर पैसे दे दिए। इसके बाद उसने और पैसों की मांग की। पति ने आनाकानी की तो वह उसे छोड़कर भाग गई।
अपने साथ हुए धोखे का पता चलने के बाद पीड़ित पति ने खेराना थाने में शिकायत की। पुलिस ने सुमनऔर उसके साथी विजय के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। जांच में खेराना पुलिस को पता चला कि लुटेरी दुल्हन और उसका साथी मध्य प्रदेश के इंदौर में छिपे हैं। मामले की जानकारी इंदौर की खजराना पुलिस को दी गई तो उसने लुटेरी दुल्हन और उसके साथी का पता लगा लिया।
खेराना से पुलिस की टीम सोमवार को इंदौर पहुंची। खजराना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसके साथी को गिरफ्तार कर उसे सौंप दिया। आरोपियों को उदयपुर ले जाया गया है। धोखाधड़ी के मामले में आगे की कार्रवाई अब राजस्थान पुलिस करेगी।
Next Story