- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रईसजादे की गलती: सड़क...
रईसजादे की गलती: सड़क हादसे में एसआई की मौत, देखें खौफनाक वीडियो

DEMO PIC
भोपाल के हबीबगंज इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवार सब इंस्पेक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एसआई कार की बोनट में फंस गए। उस दौरान ड्राइवर ने कार रोकने की जगह रफ्तार बढ़ा दी, जिससे एसआई दूर घिसटते चले गए। करीब 200 मीटर दूर एसआई उछलकर सड़क की दूसरी तरफ जा गिरे। इस हादसे में उन्हें काफी गंभीर चोटें लगीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
@IBC24News
— Anshuman Sharma (@anshuman_sunona) June 30, 2021
भोपाल: SI सुधीर मांझी को कुचलने वाली SUV कार तो जब्त हो गई। मग़र कार से दोनों नंबर प्लेट गायब हैं। मीडिया में खबर आने के बाद दबाव में कार मिल गई। बड़ा सवाल आरोपी कब शिकंजे में होगा।@OfficeofSSC @drnarottammisra #bhopalaccident @MPDial100 #bhopalpolice https://t.co/2rbgGuKO4I pic.twitter.com/2ueEbpa51U
भोपाल। तेज रफ्तार एक्सयूवी चालक ने SI को मारी टक्कर..*हादसे में सब इंस्पेक्टर सुधीर मांझी की मौके पर मौत, .बाइक के दो टुकड़े हुए.सुधीर मांझी का भोपाल क्राइम ब्रांच से कुछ दिन पहले हनुमानगंज थाने में हुआ तबादला हबीबगंज थाना क्षेत्र के लिंक रोड नंबर 3 की घटना, पुलिस मौके पर... pic.twitter.com/FI6zsCxjof
— विनीत रिछारिया (@vinnetmonu) June 29, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





