मध्य प्रदेश

Raisen: जिला अस्पताल के डॉक्टरों की सांकेतिक हड़ताल, फिर दिखाई मानवता

Gulabi Jagat
17 Aug 2024 10:12 AM GMT
Raisen: जिला अस्पताल के डॉक्टरों की सांकेतिक हड़ताल, फिर दिखाई मानवता
x
Raisenरायसेन। कोलकाता के अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और बेदर्दी से हत्या की घटना के बाद अस्पताल में तोड़फोड़ के विरोध में शनिवार को सुबह रायसेन जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भी 1 घंटे की सांकेतिक हड़ताल की।इस दौरान रायसेन जिला अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज परेशान होते रहे।हम आपको बता यह दें कि कोलकाता के एक अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उसकी बेदर्दी से हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद अस्पताल हजारों की संख्या उपद्रवियों ने पहुँचकर तोड़फोड़ की गई। इस घटना के बाद डॉक्टरों में भारी रोष व्याप्त है।,रायसेन जिले के डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 1 घंटे की सांकेतिक हड़ताल की और काली पट्टी बांधकर नारेबाजी कर विरोध किया ।इस दौरान मरीज परेशान होते रहे।
डॉक्टरों
सिविल सर्जन डॉ अनिल ओढ़,दीपक गुप्ता डॉ आलोक सिंह राय प्रतीक शर्मा का कहना है कि जिला अस्पताल में भी 24 घंटे डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी पर पुलिस जवान तैनात रहना चाहिए ।और कोलकाता के दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई हो और उनको सजा मिलना चाहिए।
ऐसे अपराध के लिए घातक है और इससे डॉक्टरों में डर का माहौल पैदा हो रहा है।ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कदम उठाना चाहिए।लेकिन आपको हम यह बता दें कि जब रायसेन जिला अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर थे ।इस दौरान एक मासूम बच्चा गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल लाया गया ।इसके बाद डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल खत्म करते हुए उसे बच्चे का तुरंत इलाज किया और सच्ची मानवता दिखाई।डॉक्टरों ने आम जनता से भी डॉक्टर के प्रति नरम व्यवहार रखने का निवेदन भी किया।


1-डॉक्टर-दीपक गुप्ता महिला रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल रायसेन।
2-डॉक्टर-आलोक सिंह राय
जिला अस्पताल रायसेन।
3-डॉक्टर- दिलीप मंडल
जिला अस्पताल रायसेन।
4-बाइट-सुमित ठाकुर
Next Story